किशोर विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास पर दूरदर्शन के विज्ञापनों के प्रभाव की भूमिका, एक समीक्षात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.7492/4wg9fd67Abstract
आज विज्ञापन का युग है। वैज्ञानिक अविष्कारों ने हमारे जीवन के विभिन्न पक्षों पर प्रभाव डाला है। इन्ही वैज्ञानिक अविष्कारों में दूरदर्शन का विशिष्ट स्थान है, जिस पर विभिन्न प्रकार के विज्ञापनों का प्रसारण होता है, जिन्हें सभी दर्शक देखकर आनन्दित होते हंै और उन्हें विज्ञापनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के उपकरणांे, वस्त्रों, उत्पादों तथा विचारों की जानकारी मिलती है।
इसी जानकारी के आधार पर दर्शक अपनी रुचि व आवश्यकतानुसार जीवन उपयोगी वस्तुओं को क्रय करते हंै और विचारों को अपनते हैं।
इसी प्रकार दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों का प्रभाव किशोर - किशोरियों के जीवन के विभिन्न पक्षों पर पड़ता हैं। इसे जानने विषयक कई विदृान शोध-कार्य करते रहते हैं। जिनके शोध-प्रपन्न शैक्षिक शोध पन्निकाओं में प्रकाशित होते हैं। ऐसे ही प्रकाशित होते रहे कई शोध- प्रपत्रों का अनुशीलन करने का प्रयास प्रस्तुत शोध - आलेख में किया गया है, जिनको बढ़ते हुये वर्ष अनुक्रम में उनके शोध-सारांश®ं के आधार पर यह पाया गया कि दूरदर्शन विज्ञापन, किशोरावस्था के दर्शकों के व्यक्तित्व के लगभग सभी पक्षों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। चाहे वह शारीरिक, मानसिक, भावात्मक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल- कूद, नृत्य- संगीत सम्बंधी हो।